Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

अखिलेश यादव की राजनीतिक स्थिति रोज खराब हो रही:एटा पहुंचे प्रभारी मंत्री, बोले- क्षेत्रीय अध्यक्ष ने 2027 से पहले बूथ मजबूत करने पर दिया जोर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 1 views
अखिलेश यादव की राजनीतिक स्थिति रोज खराब हो रही:एटा पहुंचे प्रभारी मंत्री, बोले- क्षेत्रीय अध्यक्ष ने 2027 से पहले बूथ मजबूत करने पर दिया जोर
एटा के अलीगंज के कायमगंज रोड स्थित पूर्व जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय पर रविवार को प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत और ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के लोधी समाज को सम्मान देने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लोधी समाज वीरांगना अवंती बाई, बाबू कल्याण सिंह और ब्रह्मानंद के वंशज हैं। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना अवंती बाई के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ लड़े गए युद्ध का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीतिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। मंत्री ने अखिलेश यादव के चुनाव संबंधी बयानों और रामगोपाल यादव के बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान का भी जिक्र किया। राम मंदिर मुद्दे पर सपा को घेरा कैलाश राजपूत ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर भी सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामलला का मामला करीब 500 वर्षों तक अदालत में चला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुलायम सिंह यादव की सरकार के दौरान कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गईं। उन्होंने 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद को छोटा मानते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा गिराया गया। मंत्री ने कहा कि पुरातत्व विभाग की जांच में मंदिर के अवशेष मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। पीडीए को बताया 'परिवार डिप्लॉयमेंट' मंत्री ने अखिलेश यादव के पीडीए फार्मूले पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में सरकारी भर्तियों में एक जाति विशेष को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने पीसीएस और पुलिस भर्ती का जिक्र करते हुए इन भर्तियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को पिछली सपा सरकार के कार्यकाल में हुई भर्तियों का रिकॉर्ड सार्वजनिक करना चाहिए, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता: पूरन लाल लोधी ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि उनकी भूमिका संगठन को मजबूत करने की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बदल सकती है, लेकिन उसकी भूमिका संगठन के प्रति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने का काम किया जाएगा। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने विभागीय कामकाज की भी जानकारी दी कैलाश राजपूत ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के कई जिलों में समीक्षा बैठकें की हैं और विभागीय एमडी से भी बातचीत की है। उनके अनुसार, समस्याओं में काफी हद तक सुधार किया गया है। शेष कार्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता, आशीष राजपूत, अमोद गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता, टीपू गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, विनोद आर्या, विकास गुप्ता, गोपाल शर्मा, सर्वेंद्र राजपूत, सानू आर्य, रामविलास वर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan