Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

अलीगढ़ में 6.63 करोड़ के नशीले पदार्थ खाक:ऑपरेशन दहन के तहत गांजा, चरस, स्मैक समेत पांच तरह के मादक पदार्थों को कराया नष्ट, मथुरा के इंसीनरेटर में कराई गई कार्रवाई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
अलीगढ़ में 6.63 करोड़ के नशीले पदार्थ खाक:ऑपरेशन दहन के तहत गांजा, चरस, स्मैक समेत पांच तरह के मादक पदार्थों को कराया नष्ट, मथुरा के इंसीनरेटर में कराई गई कार्रवाई
अलीगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.63 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ नष्ट कराए हैं। एनडीपीएस एक्ट के 73 मुकदमों से संबंधित 1144.147 किलोग्राम मादक पदार्थों का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। इनमें गांजा, चरस, स्मैक, डायजापाम और डोडा शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ 63 लाख 79 हजार 250 रुपये बताई गई है। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने यह कार्रवाई की। मादक पदार्थों को मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित कृष्ण ऑरचिड फेस-2 की बायो-मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी के इंसीनरेटर में नष्ट कराया गया। 1133 किलो गांजा, 407 ग्राम स्मैक भी शामिल नष्ट किए गए मादक पदार्थों में सबसे अधिक 1133.705 किलोग्राम गांजा शामिल है। इसकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ 66 लाख 85 हजार 250 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 3.670 किलोग्राम चरस की कीमत 9 लाख 17 हजार 500 रुपये और 407 ग्राम स्मैक की कीमत 81 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। इसी तरह 4.365 किलोग्राम डायजापाम की कीमत 4 लाख 36 हजार 500 रुपये और दो ग्राम डोडा की कीमत दो लाख रुपये बताई गई है। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन सभी मादक पदार्थों को नष्ट कराया। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में कदम एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण के लिए ऑपरेशन दहन के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसका उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रयासों को मजबूत करना है। एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan