Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अलीगढ़ में आपत्तिजनक फोटो दिखाकर महिला से 3.20 लाख ऐंठे:वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल किया, पति-बच्चों को मारने की धमकी दी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 20, 2026 👁 1 views
अलीगढ़ में आपत्तिजनक फोटो दिखाकर महिला से 3.20 लाख ऐंठे:वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल किया, पति-बच्चों को मारने की धमकी दी
अलीगढ़ के देहलीगेट क्षेत्र में एक महिला साइबर अपराधी के ब्लैकमेलिंग के जाल में फंस गई। आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान महिला की निजी तस्वीरें दिखाईं। इसके बाद पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। परिवार की सुरक्षा को लेकर डरी महिला ने पांच से आठ सितंबर के बीच आरोपी के बताए अलग-अलग बैंक खातों और क्यूआर कोड पर 3.20 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। महिला ने पुलिस को आरोपी के मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर, क्यूआर कोड, बैंक खातों की जानकारी और भुगतान के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं। वीडियो कॉल पर दिखाई निजी तस्वीरें सराय मियां निवासी महिला के मुताबिक, 5 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई थी। कॉल के दौरान कुछ समय बाद आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें दिखानी शुरू कर दीं। इसके बाद आरोपी ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया। उसने महिला के पति का नाम लेते हुए उसे और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। परिवार को बचाने के डर से महिला आरोपी के दबाव में आ गई। हर बार बदले खाते और क्यूआर कोड महिला का आरोप है कि आरोपी हर बार अलग बैंक खाता और क्यूआर कोड भेजता था। वह लगातार रकम ट्रांसफर करने का दबाव बना रहा था। 5 से 8 सितंबर के बीच आरोपी ने कई बार रकम मांगी। डर के कारण महिला ने खुद के साथ अन्य लोगों के माध्यम से भी आरोपी के बताए खातों में रकम जमा कराई। चार दिनों में कुल 3.20 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए। पुलिस को दिए ट्रांजेक्शन और UTR नंबर महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पास आरोपी के मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर हैं। इसके अलावा आरोपी की ओर से भेजे गए क्यूआर कोड और बैंक खातों की जानकारी भी उसके पास है। महिला ने भुगतान से जुड़े स्क्रीनशॉट और ट्रांजेक्शन/UTR नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। उसने आशंका जताई कि आरोपी उसकी निजी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी को लेकर भी सुरक्षा की चिंता जताई है। सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan