Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अलीनगर तिराहे पर बिना अनुमति लगे झूले:रोज हो रही दुर्घटनाएं, तहसील प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 8 views
अलीनगर तिराहे पर बिना अनुमति लगे झूले:रोज हो रही दुर्घटनाएं, तहसील प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
चंदौली के सकलडीहा कस्बे में अलीनगर तिराहे पर एक मैदान में बिना अनुमति और सुरक्षा जांच के विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये झूले बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इन झूलों के कारण तिराहे पर अक्सर जाम लगता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि झूलों का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है और सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं हो रहा है। लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अनुमति देने के नाम पर बड़े पैमाने पर 'सुविधा शुल्क' लिया गया है। सकलडीहा कस्बा एक बड़ा बाजार है, जहां रोजाना सैकड़ों गांवों से हजारों लोग आते हैं। यहां तहसील, सीओ कार्यालय, ब्लॉक, सीएचसी और कोतवाली जैसे कई महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान भी हैं। ये झूले प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होते हैं, जहां बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और पुरुष पहुंचते हैं। क्षेत्रीय निवासियों सुधाकर, बृजेश, कुमार और नरेंद्र ने बताया कि ये झूले सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना चलाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि झूलों की सुरक्षा जांच नहीं होती और न ही कोई सुरक्षा उपकरण मौजूद है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई झूले काफी पुराने और जंग लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सकलडीहा कस्बे में पहले कभी इस तरह के झूले नहीं लगाए गए थे, क्योंकि यहां कोई मेला आयोजित नहीं होता। यह एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है और मेले के लिए पर्याप्त पार्किंग की सुविधा नहीं है। लोगों ने इन झूलों के संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए गए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan