Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

अलवर में कांग्रेस-बीजेपी के 36 प्रत्याशी करोड़पति:5 महिलाओं के पास 104 करोड़ रुपए की संपत्ति; 1 प्रत्याशी के पास केवल 4 हजार रुपए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 3 views
अलवर में कांग्रेस-बीजेपी के 36 प्रत्याशी करोड़पति:5 महिलाओं के पास 104 करोड़ रुपए की संपत्ति; 1 प्रत्याशी के पास केवल 4 हजार रुपए
अलवर नगर निगम के चुनाव में बीजेपी व कांग्रेस ने 129 प्रत्याशी मैदान में हैं। चौकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस व बीजेपी के 129 प्रत्याशियों में 30 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। बीजेपी की दो महिला प्रत्याशी के पास 44 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है। कांग्रेस में 3 महिला प्रत्याशियों के पास करीब 50 करोड़ रुपए संपत्ति है। इस तरह 5 महिला प्रत्याशी के परिवार की संपति करीब 104 करोड़ रुपए है। 129 में से 100 से अधिक प्रत्याशी लखपति व करोड़पति हैं। पहले ये जानिए 5 महिलाएं कौनसी जिनके पास 104 करोड़ रुपए वार्ड 29 से कांग्रेस प्रत्याशी ममता सैनी - करीब 30 करोड़ वार्ड 7 से बीजेपी प्रत्याशी सुमनलता - 24 करोड़ वार्ड 36 से बीजेपी प्रत्याशी अपूर्वा शर्मा - 20 करोड़ वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी रिंकल गर्ग - 19 करोड़ वार्ड 39 से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शर्मा - 11 करोड़ ये मजदूरी करने वाला भानुप्रताप, न घर न जेवर, केवल 4 हजार रुपए अलवर शहर में वार्ड 4 से कांग्रेस प्रत्याशी भानुप्रताप मजदूरी करता है। जिसके पास न मकान है न जेवर व नकदी है। केवल 4 हजार रुपए हैं। वो भी मजदूरी के हैं। इस चुनाव में यह रकम भी खर्च हो चुकी होगी। इसके अलावा भी निगम में करीब 5 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके पास 2 लाख रुपए से कम कीमत की संपत्ति है। करीब 75 प्रतिशत प्रत्याशी लखपति हैं। जिनमें करीब 40 से अधिक प्रत्याशी की संपत्ति 50 लाख रुपए से अधिक है। ये प्रत्याशी फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पिया कार मालिक अपूर्वा शर्मा (वार्ड 36) के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर लग्जरी कार है। कमलेश शर्मा (वार्ड 39 ) के पति के पास महिंद्रा स्कॉर्पियो VIP नंबर RJ-32-UC-0056) कार है। जिसकी कीमत ₹19 लाख रुपए है। महेन्द्र सिंह (वार्ड 01) के पास स्कॉर्पियो कार है। प्रत्याशी 2 (वार्ड 01 ) के पास स्कॉर्पियो कार है। राकेश कुमार शर्मा (वार्ड 06) के पास ग्रैंड विटारा कार है। मुकेश कुमार (वार्ड 06 -): की पत्नी के नाम स्कॉर्पियो कार है। बीजेपी के करोड़पति प्रत्याशियों की सूची: कांग्रेस के करोड़पति प्रत्याशियों की सूची: बीजेपी कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी की संपत्ति व अन्य जानकारी -
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan