Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अमरोहा में प्रसूता और नवजात की मौत:परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
अमरोहा में प्रसूता और नवजात की मौत:परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
अमरोहा जिले के गजरौला में एक निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल के दो डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शनिवार शाम करीब 6 बजे गजरौला थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कसाइपुरा निवासी लोकपाल सिंह के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी गीता (पत्नी कैलाश, निवासी काकाठेर) को डिलीवरी के लिए शुक्रवार को काकाठेर डाल पर स्थित श्रद्धा मेडिकल स्टोर नामक अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि वहां डॉ. कुंवर पाल और महिला डॉ. आयुषी ने ब्लड टेस्ट कराने के बाद सामान्य डिलीवरी होने का भरोसा दिया था। दवाइयां देने के बाद बिगड़ी हालत लोकपाल सिंह का आरोप है कि शाम करीब 6 बजे से रात 2 बजे तक गीता को लगातार दवाइयां दी गईं। इसके बाद उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और हालत गंभीर हो गई। कुछ ही देर बाद प्रसूता और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों को ठहराया जिम्मेदार परिजनों ने डॉ. कुंवर पाल और डॉ. आयुषी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि घटना के बाद दोनों डॉक्टर परिजनों को अस्पताल से बाहर निकालकर वहां से चले गए। थाने में दी तहरीर, कार्रवाई का आश्वासन लोकपाल सिंह ने गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार से मामले में दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले में हर संभव मदद और जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan