Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

Ambedkar Statue Controversy: बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़, गले में फंदा और सिर पर पॉलीथिन मिलने से लोगों में गुस्सा

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 1 views
Ambedkar Statue Controversy: बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़, गले में फंदा और सिर पर पॉलीथिन मिलने से लोगों में गुस्सा
Ambedkar Statue Controversy : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ( Bilaspur News ) के अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्रतिमा के गले में कपड़े का फंदा और सिर पर पॉलीथिन बंधी मिली। इसके अलावा प्रतिमा के पास ताश के पत्ते और सिगरेट के पैकेट भी लटकाए गए थे। सुबह लोगों की नजर इस पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी फैलते ही लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बहुजन समाज के लोग पहुंचे मामले की जानकारी मिलने के बाद बहुजन समाज (Bahujan Samaj) से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों ने पुलिस से मामले की जल्द जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि ऐसी घटना से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं और शहर का माहौल खराब हो सकता है। यह भी पढ़ें: Balaghat Children Death Case: बालाघाट में 30 बच्चों की मौत का दावा, हाईकोर्ट ने कहा- अखबार की खबरों के आधार पर PIL पर्याप्त नहीं पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ( Bilaspur Police ) मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रतिमा और आसपास के इलाके का जायजा लिया। अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों से भी जानकारी ली। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कब हुई और इसमें कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच (Police Investigation) के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें: September Mulank Horoscope 2026: मूलांक 1 को मिलेंगे करियर में नए अवसर, पैसे देने में मूलांक 2 वाले रहें सावधान, मूलांक तीन का सितंबर का राशिफल दोषियों की पहचान की कोशिश पुलिस सीसीटीवी (CCTV Investigation) फुटेज के जरिए संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या था। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 5 September 2026: शनिवार को बन रहे हैं शुभ योग, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी घटना को लेकर नाराज लोगों ने कहा कि दोषियों पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने शहर में शांति और सामाजिक सद्भाव (Social Harmony) बनाए रखने की अपील भी की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दोषियों की पहचान और घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। यह भी पढ़ें: "पहले पूरी पढ़ाई करें फिर बोलें", Swara Bhaskar पर बरसीं BJP विधायक Maithili Thakur
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan