Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

अनंत चंद्रशेखर होंगे जौनपुर के नए एसपी सिटी:आयुष श्रीवास्तव का उन्नाव तबादला, 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले में मिली नई तैनाती

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
अनंत चंद्रशेखर होंगे जौनपुर के नए एसपी सिटी:आयुष श्रीवास्तव का उन्नाव तबादला, 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले में मिली नई तैनाती
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। इसके तहत जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव का तबादला उन्नाव कर दिया गया है। उनकी जगह चंदौली में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अनंत चंद्रशेखर को जौनपुर का नया एसपी सिटी बनाया गया है। अनंत चंद्रशेखर 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आयुष श्रीवास्तव ने 19 सितंबर 2024 को जौनपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर ज्वाइन किया था। इसके बाद 18 मार्च 2025 को प्रमोशन के बाद उन्हें एसपी सिटी की जिम्मेदारी दी गई। जौनपुर में करीब दो साल के कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा हुआ। डेढ़ साल में हजारों फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा आयुष श्रीवास्तव के कार्यकाल में पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 4 लैपटॉप बरामद किए थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के अधिकारियों की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार करता था। करीब डेढ़ साल में गिरोह ने हजारों प्रमाणपत्र बनाए थे, जबकि पुलिस ने 500 से अधिक प्रमाणपत्र बरामद किए थे। जांच में एक ऐसा प्रमाणपत्र भी सामने आया था, जिसमें व्यक्ति के माता-पिता का पता पश्चिम बंगाल का था, जबकि प्रमाणपत्र महाराष्ट्र से जारी हुआ था। पुलिस के मुताबिक फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल आगे अन्य दस्तावेज बनवाने में भी किया जा सकता था। माता-पिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा दिसंबर 2025 में जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में एक बेटे पर अपने माता-पिता की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक और पैसों के विवाद में आरोपी अम्बेश ने 8 दिसंबर की रात माता-पिता के सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और शवों को बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया। मामले में गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को बरामद कर पूछताछ की, जिसमें उसने घटना स्वीकार की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शवों की तलाश के लिए गोमती नदी में सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। अब अनंत चंद्रशेखर के जौनपुर का एसपी सिटी बनने के बाद जिले की शहरी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके पास होगी। उनके पदभार संभालने की औपचारिक प्रक्रिया आदेश और ज्वाइनिंग के बाद पूरी होगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan