Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

अन्यतम शुक्ला आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय टीम में शामिल:छत्तीसगढ़ का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 2 views
अन्यतम शुक्ला आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय टीम में शामिल:छत्तीसगढ़ का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया
आम आदमी पार्टी ने 21 राज्यों में सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ से पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष अन्यतम शुक्ला को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें छत्तीसगढ़ का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। अन्यतम शुक्ला फिलहाल छत्तीसगढ़ में पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए संगठन के अभियानों और पार्टी के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका रही है। अब नई जिम्मेदारी के तहत वे प्रदेश में काम करने के साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के साथ भी समन्वय करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल रणनीति में निभाएंगे भूमिका पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी ऐसे समय में आई है, जब राजनीतिक दलों के लिए सोशल मीडिया चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों का अहम माध्यम बन चुका है। आप की ओर से अलग-अलग राज्यों में सोशल मीडिया टीम को मजबूत करने के साथ पार्टी के अभियानों को डिजिटल माध्यमों से ज्यादा प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। नियुक्ति के बाद अन्यतम शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज जनता की आवाज और सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। छत्तीसगढ़ के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी की नीतियों, जनकल्याण से जुड़े विचारों और अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लोगों तक पहुंचाने के लिए टीम काम करेगी। छत्तीसगढ़ आप में उत्साह अन्यतम शुक्ला को मिली नई जिम्मेदारी के बाद छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश संगठन के सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे शुक्ला को राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका मिलने से छत्तीसगढ़ की टीम को भी मजबूती मिलेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan