Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

अपराध रोकने और SHO पर कार्रवाई को लेकर प्रतिरोध मार्च:चंद्रमंडी में अनिश्चितकालीन धरना के पांचवें दिन वार्ता न होने से आक्रोशित लोग, कचहरी चौक से धरना स्थल तक निकाली रैली

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
अपराध रोकने और SHO पर कार्रवाई को लेकर प्रतिरोध मार्च:चंद्रमंडी में अनिश्चितकालीन धरना के पांचवें दिन वार्ता न होने से आक्रोशित लोग, कचहरी चौक से धरना स्थल तक निकाली रैली
जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध और थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने प्रतिरोध मार्च निकाला। यह मार्च अनिश्चितकालीन धरने के पांचवें दिन निकाला गया। धरना देने वालों का आरोप है कि इलाके में चोरी, साइबर फ्रॉड और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। यह मार्च जमुई कचहरी चौक से शुरू हुआ। यह महाराजगंज अस्पताल रोड होते हुए अंबेडकर प्रतिमा के पास चल रहे धरना स्थल पर पहुंचा। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह, बासुदेव राय, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार उर्फ शंभू तांती, जयराम तुरी, रूपा कुमारी और कंचन रजक समेत कई नेताओं ने किया। धरना स्थल पर पहुंचने के बाद मार्च एक सभा में बदल गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य जयराम तुरी ने की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार की कार्यशैली की उच्चस्तरीय जांच कराने और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई। भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि पांच दिनों से धरना जारी है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई बातचीत नहीं की है। उन्होंने 48 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की। बाबू साहब सिंह ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो भाकपा माले, आदिवासी संघर्ष मोर्चा और अन्य संगठन आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि हर दिन संबंधित पुलिस अधिकारी का पुतला जलाया जाएगा। छात्र संगठन आइसा ने भी इस प्रतिरोध मार्च का समर्थन किया। इस मौके पर सलीम अंसारी, कर्मणि राय, मोहम्मद हैदर, किरण गुप्ता, ब्रह्मदेव ठाकुर, नितेश्वर आजाद, अजीम अंसारी, खूब लाल राणा, जिबरेली अंसारी, तुलसी मांझी, अर्जुन मांझी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan