politics
असम की ‘आयरन लेडी’ से कोबरा की पहली महिला IG तक, कौन हैं IPS संजुक्ता पराशर?
घना जंगल, सामने हथियारबंद उग्रवादी और हर कदम पर खतरा... ऐसे मुश्किल हालात में ऑपरेशन की कमान संभालने वाली IPS अधिकारी संजुक्ता पराशर अब एक नई जिम्मेदारी के साथ सुर्खियों में हैं. 2006 बैच की IPS अधिकारी संजुक्ता को CRPF की स्पेशल जंगल वॉरफेयर यूनिट COBRA का इंस्पेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है. असम में उग्रवाद के खिलाफ अभियानों से पहचान बनाने वाली संजुक्ता के करियर में फील्ड ऑपरेशन से लेकर NIA की जांच तक का लंबा अनुभव रहा है. अब पहली बार COBRA की कमान किसी महिला अधिकारी के हाथ में आई है.
Read full article on State Mirror Hindi