politics
अशोकनगर में लोगों ने रानी अवंतीबाई की जयंती मनाई:पटेल पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण; महोली आंदोलन में सक्रिय भुमिका निभाने वालों को सम्मानित किया
अशोकनगर में रविवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई गई। लोधी समाज सहित सर्व समाज के लोग पटेल पार्क स्थित रानी अवंती बाई स्मारक पहुंचे। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की वंदना से हुई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, लोधी समाज और सर्व समाज के सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोगों ने उनके शौर्य, साहस और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में महोली में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के सम्मान में चले आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले राजेश लोधी को सम्मानित किया गया। विधायक हरी बाबू राय, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी सहित समाज के लोगों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। बलिदान की गौरवगाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी देश का गौरव हैं। उन्होंने 1857 में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। वक्ताओं ने बलिदानियों को याद करने और उनकी गौरवगाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल कार्यक्रम को विधायक हरी बाबू राय, पार्षद महेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिला मंत्री मनोज शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र लोधी और कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और लोधी समाज के सदस्यों ने संबोधित किया। इस दौरान सर्व समाज और लोधी समाज के बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar