Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अशोकनगर में उफनते रफटा से बहा 20 साल का युवक:दूसरे दिन 100 मीटर दूर रेत में फंसा मिला शव, एसडीआरएफ ने निकाला बाहर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 1 views
अशोकनगर में उफनते रफटा से बहा 20 साल का युवक:दूसरे दिन 100 मीटर दूर रेत में फंसा मिला शव, एसडीआरएफ ने निकाला बाहर
अशोकनगर के चंदेरी थाना क्षेत्र के तगारी गांव के पास शुक्रवार को पानी के तेज बहाव में बहे 20 वर्षीय युवक का शव दूसरे दिन मिल गया। युवक शाम के समय बांकलपुर और तगारी के बीच बने रपटे से गुजर रहा था, जहां करीब 3 से 4 फीट पानी बह रहा था। ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रपटे से करीब 100 मीटर दूर रेत और बजरी में फंसा शव बरामद किया। शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और चंदेरी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रपटे से गुजरते समय बहा युवक मृतक की पहचान तगारी निवासी धर्मेंद्र पिता मथुरा आदिवासी के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम धर्मेंद्र बांकलपुर और तगारी के बीच बने रपटे से गुजर रहा था। उस समय रपटे पर करीब 3 से 4 फीट पानी बह रहा था। इसी दौरान तेज बहाव में वह बह गया।घटना के समय गांव के कुछ अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने धर्मेंद्र को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू शनिवार सुबह युवक का पता नहीं चलने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने सुबह मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने रपटे के आसपास और पानी के बहाव वाले क्षेत्र में काफी दूर तक युवक की तलाश की, लेकिन दोपहर तक कोई सुराग नहीं मिला। रेत में फंसा मिला शव तलाश के दौरान रेस्क्यू टीम रपटे से करीब 100 मीटर दूर पहुंची। यहां टीम के सदस्य पानी में तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें रेत में कुछ फंसा हुआ महसूस हुआ। मौके पर करीब 3 फीट पानी था और उसके नीचे बजरी थी। टीम ने रेत हटाकर देखा तो धर्मेंद्र का शव फंसा हुआ मिला। एसडीआरएफ के जवानों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चंदेरी में होगा पोस्टमार्टम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम चंदेरी में कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसडीआरएफ टीम ने निभाई अहम भूमिका युवक के शव को ढूंढने और बाहर निकालने में हवलदार शशि कपूर कतरोरिया तथा अमर एसडीआरएफ टीम के सैनिक नीरज, देवेंद्र, राहुल, विवेक रघुवंशी और मनीष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने कई घंटे तक तलाश अभियान चलाने के बाद शव को बरामद किया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan