Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

अधिवक्ताओं ने सुरक्षा कानून और बीमा योजना की मांग उठाई:औरंगाबाद विधिज्ञ संघ की बैठक में जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपने का फैसला

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
अधिवक्ताओं ने सुरक्षा कानून और बीमा योजना की मांग उठाई:औरंगाबाद विधिज्ञ संघ की बैठक में जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपने का फैसला
शनिवार को जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद की कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, सामूहिक स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने की। महासचिव जगनरायण सिंह ने बैठक का संचालन किया। मीडिया प्रभारी सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि मांगें लंबित रहने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। बैठक में तय किया गया कि अधिवक्ताओं की एक टीम मांगपत्र तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपेगी। सदस्यों ने कहा कि अधिवक्ता दूसरों के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़े रहते हैं। संघ परिसर की साफ-सफाई में तेजी लाने और निर्माण कार्य आगे बढ़ाने पर भी बात हुई। अधिवक्ता कल्याण और सुविधाएं बढ़ाने का संकल्प लिया गया। पुराने और गैरजरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान व लकड़ी बेचने पर सहमति बनी। सुरक्षा के लिए अधिवक्ताओं से कोर्ट में पोशाक पहनकर आने की अपील की गई। बैठक में कार्यसमिति के गिर्जेश सिंह, उदय कुमार सिन्हा, यमुना प्रसाद सिंह, अशोक कुमार सिंह, देवी नंदन सिंह, सियाराम पांडेय, अनील आशुतोष, महेश प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार सिंह, संत सिंह, पवन कुमार सिंह, अनील कुमार सिन्हा, चंद्रकांता कुमारी, योगेश मिश्रा, बबन कुमार सिंह, विनय द्विवेदी, लक्ष्मी कांत उपाध्याय, इम्तियाज अंसारी और कमलेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan