environment
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
मऊ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी मऊ के निर्देशन में अवैध शराब के परिवहन, संचय एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।आज क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र मधुबन) अलंकार सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा थाना मधुबन अंतर्गत कटकोली सुल्तानपुर ईंट भट्ठे पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 39 पाउच कच्ची शराब बरामद किए गए तथा एक महिला अभियुक्ता रानी कुमारी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथासंशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफआईआर संख्या 0359/2026 ...
Read full article on Tarun Mitra