Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

अवैध खनन पर DM का अल्टीमेटम:SDM की तय होगी जवाबदेही, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन होंगे जब्त

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
अवैध खनन पर DM का अल्टीमेटम:SDM की तय होगी जवाबदेही, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन होंगे जब्त
प्रयागराज में अवैध खनन और भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें डीएम ने साफ कहा कि अवैध खनन होने पर उपजिलाधिकारी (SDM) की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को जब्त करने का भी निर्देश दिया है, जिनका इस्तेमाल खनन के परिवहन में किया जा रहा है। डीएम ने पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम को चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और बालू के परिवहन में लगे ऐसे सभी वाहनों को तुरंत जब्त किया जाएगा, जिनकी नंबर प्लेट नहीं है, अस्पष्ट है या जानबूझकर धुंधली की गई है। m-Check ऐप और चेकिंग गेट्स के डेटा की मदद से बकाया चालान वाले ट्रैक्टर और ट्रकों को रोककर मौके पर ही जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा, लीज पर दी गई खनन वाली जगहों पर वे-ब्रिज (धर्मकांटा), PTZ नाइट विजन कैमरे, साइन बोर्ड और पिलर की भी सख्ती से जांच की जाएगी। डीएम ने चेतावनी दी कि जिन घाटों या इलाकों में खनन की अनुमति नहीं है, वहां से बालू की एक बोरी भी उठाई गई तो सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स को तुरंत सक्रिय करें। अगर अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कोई ढिलाई बरती जाती है, तो संबंधित SDM को जवाबदेह माना जाएगा। प्रशासन अब तक सिर्फ चालान करके छोड़ देता था, लेकिन इस बार दोगुनी सख्ती की जाएगी। नंबर प्लेट छुपाकर चलने वाली गाड़ियों को सीधे अवैध गतिविधियों में शामिल माना जाएगा और उन्हें थानों में बंद कर दिया जाएगा। इस समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उपमा पांडेय, ज्येष्ठ खान अधिकारी केके राय और पुलिस विभाग के कई अफसर मौजूद थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan