Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अवैध खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त:'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत एक ड्राइवर गिरफ्तार, जारी रहेगा अभियान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 3 views
अवैध खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त:'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत एक ड्राइवर गिरफ्तार, जारी रहेगा अभियान
डीग पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन पृथ्वी' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कामां थाना क्षेत्र में अवैध डीएसटी (खनन सामग्री) से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गईं और एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के निर्देश पर हुई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 15 अगस्त को हुई। कामां थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कलावटा के पास अवैध डीएसटी भरकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लापरवाही से ले जाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को रुकवाया। कार्रवाई के दौरान, बिना नंबर की महिंद्रा 475 डीएलएमएस एक्सपी प्लस और फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ईपीटी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया। पुलिस ने महिंद्रा ट्रैक्टर के ड्राइवर सहीद पुत्र घसीटा (35 साल, निवासी अंगरावली, थाना कामां, जिला डीग) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरे ट्रैक्टर का ड्राइवर पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में मु.नं. 475/26 के तहत धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट, 303(2), 281 और 125 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कामां थाने के एएसआई देवेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कामां थाना प्रभारी सुनील कुमार, हेड कॉन्स्टेबल मदन सिंह (487), कॉन्स्टेबल कुलदीप (228) और कॉन्स्टेबल हरफूल (749) शामिल थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan