Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन:सिवनी में बोलीं- घरों में झगड़े बढ़े, बच्चे भी नशा कर रहे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 2 views
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन:सिवनी में बोलीं- घरों में झगड़े बढ़े, बच्चे भी नशा कर रहे
सिवनी जिले के मोहगांव परासपानी गांव में अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दोपहर करीब 3 बजे नगर परिषद के पार्षद स्वराज सिंह बघेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने केवलारी थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि गांव में कुछ लोग बेखौफ होकर अवैध शराब बेच रहे हैं। इससे गांव का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है और रोज मारपीट व विवाद की स्थिति बन रही है। शराबखोरी के कारण घरों में विवाद बढ़ गए हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि छोटी उम्र के बच्चे भी शराब की लत की चपेट में आ रहे हैं। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने पुलिस से अवैध शराब बेचने वालों को चिह्नित कर उनके संदिग्ध ठिकानों पर तुरंत छापेमारी करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते अवैध बिक्री पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाई का भरोसा केवलारी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम ने ग्रामीणों से काफी देर तक चर्चा की और ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस जल्द ही गांव में गश्त बढ़ाएगी और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan