top
अयोध्या में प्रह्लाद घाट में 3 व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी:जानकी विहार आवासीय योजना में नीलामी से मिले ADA को मिले 1.33 करोड़
अयोध्या के रामनगरी में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए विकसित की जा रही जानकी विहार आवासीय योजना में तीन भूखंडों की नीलामी पूरी हो गई। प्रह्लाद घाट स्थित योजना में हुई नीलामी से अयोध्या विकास प्राधिकरण को 1 करोड़ 33 लाख 50 हजार रुपए का राजस्व मिला है। 25 सितंबर को प्राधिकरण सभागार में समिति की मौजूदगी में नीलामी प्रक्रिया कराई गई। तीन आवंटियों को मिले व्यावसायिक भूखंड नीलामी में अमृतांश चंद्रा को 43.36 वर्गमीटर, विभा तिवारी को 27.32 वर्गमीटर और निखिल तिवारी को 40.82 वर्गमीटर का व्यावसायिक भूखंड आवंटित किया गया। इन तीनों भूखंडों के आवंटन से प्राधिकरण को 1.33 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई। छह में तीन भूखंडों की ही हो सकी नीलामी प्राधिकरण के मुताबिक योजना में कुल छह रिक्त व्यावसायिक भूखंड थे। इनमें तीन सामान्य श्रेणी, दो अन्य पिछड़ा वर्ग और एक एससी श्रेणी के लिए आरक्षित था। सामान्य श्रेणी के तीन भूखंडों के लिए नीलामी कर आवंटन कर दिया गया। आरक्षित तीन भूखंडों के लिए निर्धारित संख्या में आवेदन नहीं मिलने के कारण नीलामी नहीं हो सकी। ये भूखंड फिलहाल रिक्त हैं। प्राधिकरण अब इनके लिए दोबारा विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगेगा। पर्याप्त आवेदन मिलने पर नीलामी के माध्यम से इनका आवंटन किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar