Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अयोध्या में रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल सस्पेंड:10 हजार रुपए लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था, खेत की पैमाइश के बदले मांगे थे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 3 views
अयोध्या में रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल सस्पेंड:10 हजार रुपए लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था, खेत की पैमाइश के बदले मांगे थे
अयोध्या के सोहावल तहसील में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल उत्कर्ष दीप को एसडीएम गजेंद्र सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। लेखपाल को गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। उसके खिलाफ पूराकलंदर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। निलंबन के बाद अब विभागीय जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोहावल तहसील क्षेत्र के पराकैल गांव निवासी किसान अमित कुमार दुबे ने खेत की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने के लिए लेखपाल उत्कर्ष दीप से संपर्क किया था। आरोप है कि लेखपाल ने इस काम के बदले किसान से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत मांगने की शिकायत किसान ने एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने के बाद टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। रिश्वत लेते ही दबोचा गुरुवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने किसान को रिश्वत की रकम लेकर लेखपाल के पास भेजा। जैसे ही लेखपाल ने 10 हजार रुपए लिए, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद लेखपाल को पूराकलंदर थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसडीएम ने तत्काल किया सस्पेंड मामले की जानकारी मिलने के बाद सोहावल तहसील प्रशासन ने भी कार्रवाई की। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने शुक्रवार 21 अगस्त को लेखपाल उत्कर्ष दीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वहीं, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद मामले की कानूनी प्रक्रिया भी जारी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan