Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

अयोध्या में युवक का हाथ काटने के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने कटा हाथ किया बरामद, न्यायालय ने आरोपियों को भेजा जेल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 4 views
अयोध्या में युवक का हाथ काटने के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने कटा हाथ किया बरामद, न्यायालय ने आरोपियों को भेजा जेल
अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला कर उसका हाथ हसिए से काटकर अलग करने के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पीड़ित का कटा हुआ बायां हाथ, घटना में प्रयुक्त दो हसियां और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, लंगड़ातर सरैया गांव निवासी मुन्ना लाल ने गोसाईगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार हथियार हसिए से उसका हाथ काटकर अलग कर दिया। इसके बाद कटे हुए हाथ को छिपा दिया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत गोसाईगंज पुलिस ने शनिवार को लंगड़ातर सरैया गांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश पुत्र स्व. कुमारे, गौतम पुत्र रामवृक्ष और पिन्टू पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है। ये सभी लंगड़ातर सरैया, थाना गोसाईगंज, अयोध्या के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद देर शाम उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शेषनाथ सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद सरोज, कांस्टेबल प्रदीप चौहान और रिजर्व कांस्टेबल कौशलेन्द्र शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan