politics
Baba Ramdev: ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं... कंगना रनौत और बृजभूषण शरण सिंह पर बाबा रामदेव की दो टूक
Baba Ramdev Controversial Statement: उत्तराखंड के हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ सम्मेलन के बाद रविवार यानी 23 अगस्त 2026 को बाबा रामदेव से जब बृजभूषण शरण सिंह और कंगना रनौत के साथ चल रही बयानबाजी को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसने पूरे विवाद को नई दिशा दे दी. रामदेव ने साफ संकेत दिया कि वह इस मुद्दे को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते. उन्होंने कहा स्वामी रामदेव क्या हैं और उनका योगदान क्या है, यह पूरा देश जानता है. मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. एक राष्ट्र-एक चुनाव सम्मेलन में पहुंचे थे रामदेव बाबा रामदेव हरिद्वार के श्री जी वाटिका में आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद पत्रकारों ने उनसे पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के हालिया बयानों को लेकर सवाल किया. यह सुनते ही रामदेव ने विवाद को लंबा खींचने से इनकार कर दिया. उन्होंने अपने योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि देश उनके बारे में जानता है और वह ऐसे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते जिन्हें वह ‘ओछा’ मानते हैं. बृजभूषण ने रामदेव की आंदोलन वाली चेतावनी पर कसा था तंज दरअसल, बाबा रामदेव ने कुछ दिन पहले सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाया था. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा था कि अगर हालात नहीं सुधरे तो कहीं ऐसा न हो कि उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़े. रामदेव के इस बयान पर बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसा था. उन्होंने रामदेव की आंदोलन करने की क्षमता पर ही सवाल खड़ा कर दिया था और पूछा था कि क्या उनमें आंदोलन करने की क्षमता है. बृजभूषण ने कहा कि आंदोलन करना है तो करो, लेकिन इस बार सलवार पहनकर मत भागना. कंगना के गटर जेनरेशन वाले बायन पर भी भिड़े थे दोनों दूसरी तरफ, कंगना रनौत के Gen Z को गटर जेनरेशन कहे जाने वाले बयान ने भी विवाद खड़ा किया था. बाबा रामदेव ने कंगना के इस बयान पर आपत्ति जताई थी. इसके साथ ही रामदेव ने कंगना की निजी जिंदगी को लेकर भी टिप्पणी की थी जिसपर, कंगना ने तंज कसा कि बाबाजी आप मेरी जवानी और बेडरूम के सपने ना देखा करें. इसके बाद यह मामला भी चर्चा का विषय बन गया था. अब रामदेव ने दिया फुल स्टॉप वाला जवाब इन्हीं विवादों को लेक जब हरिद्वार में पत्रकारों ने बाबा रामदेव से सवाल किया तो उन्होंने साफ कर दिया कि इस बयानबाजी को आगे नहीं बढ़ाना चाहते. उनके बयान से साफ है कि फिलहाल वह बृजभूषण या कंगना रनौत से चल रही जुबानी जंग को आगे नहीं बढ़ाना चाहते.
Read full article on Inkhabar