crime
Bageshwar News: उफनता गधेरा, हाथों में बच्चों के हाथ... बागेश्वर में खतरों को पार कर ऐसे स्कूल पहुंचते हैं नौनिहाल
Bageshwar News: बागेश्वर के दिगोली गांव में बरसात आते ही स्कूली बच्चों की मुश्किल बढ़ जाती है. रोज स्कूल जाने के लिए करीब 20 से 25 बच्चों को भनारीग्वल गधेरा पार करना पड़ता है, लेकिन बारिश के दौरान तेज बहाव के बीच यह रास्ता बेहद खतरनाक हो जाता है. कई बार ग्रामीण मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों को गधेरा पार कराते हैं. लंबे समय से पैदल पुल की मांग उठ रही थी, अब जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुल के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में ग्रामीणों को उम्मीद है कि बच्चों की इस परेशानी का जल्द स्थायी समाधान निकलेगा.
Read full article on News 18 Hindi