Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बागपत में फर्जी इंस्टा आईडी से लाखों की ठगी:शादी का झांसा देकर युवक ने ठगे 2 लाख और मंगलसूत्र, आरोपी गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 2 views
बागपत में फर्जी इंस्टा आईडी से लाखों की ठगी:शादी का झांसा देकर युवक ने ठगे 2 लाख और मंगलसूत्र, आरोपी गिरफ्तार
बागपत की थाना चांदीनगर पुलिस ने ठगी के एक मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर गांव के ही एक युवक से शादी का झांसा देकर 2 लाख रुपये और एक मंगलसूत्र ठग लिया था। पुलिस ने आरोपी को 30 अगस्त को गिरफ्तार कर उसके पास से ठगा गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी चिंटू ने इंस्टाग्राम पर 'काव्या शर्मा' के नाम से एक फर्जी आईडी बनाई थी। इसी आईडी के माध्यम से उसने गांव के ही नीरज नामक युवक को अपना शिकार बनाया। चिंटू ने फर्जी आईडी से बातचीत करते हुए नीरज को बताया कि उसकी गांव में जान-पहचान है और वह उसके गांव में आती-जाती रहती है। फर्जी आईडी के जरिए बातचीत बंद कर दी चिंटू की इस फर्जी आईडी के जाल में नीरज फंसता चला गया। उसने इसी झांसे में आकर चिंटू को 2 लाख रुपए नकद और एक मंगलसूत्र दे दिया। कुछ समय बाद चिंटू ने फर्जी आईडी के जरिए नीरज से बातचीत बंद कर दी, जिससे नीरज को ठगी का एहसास हुआ। परेशान नीरज ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। 29 अगस्त को नीरज की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। अगले दिन, 30 अगस्त की शाम 4 बजे पुलिस ने मंसूरपुर निवासी चिंटू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ठगी के माध्यम से प्राप्त किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया है। इंस्पेक्टर रामचंद्र ने बताया कि ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से साइबर ठगी के मामलों में सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी फर्जी आईडी या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई न करें और कोई समस्या आने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan