crime
बागपत में युवक छह साल से लापता:परिवार ने महिला पर साजिश और आगजनी का आरोप लगाया
बागपत के असारा गांव निवासी एक परिवार ने अपने छह साल से लापता बेटे की तलाश और मामले में कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने एक महिला पर साजिश रचने और मकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। परिवार के अनुसार, उनका बेटा करीब छह वर्ष पहले दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने रमाला थाना पुलिस से कई बार गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने यह कहकर उन्हें वापस भेज दिया कि युवक जल्द लौट आएगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लगभग तीन महीने पहले एक महिला दो बच्चों के साथ उनके घर पहुंची और खुद को लापता बेटे की पत्नी बताया। परिवार का कहना है कि महिला के पास शादी से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य प्रमाण नहीं है। शिकायत में यह भी आरोप है कि महिला ने बाद में परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। परिवार ने आरोप लगाया कि 24 जुलाई 2026 की शाम उनके मकान में आग लगाई गई और बाहर से ताला लगा दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद महिला रमाला थाना पहुंची और परिवार पर ही हमला करने तथा आग लगाने के आरोप लगाए। परिवार का यह भी कहना है कि पुलिस ने उन्हें धमकाया। अब शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से लापता बेटे की गुमशुदगी दर्ज कर उसे सकुशल बरामद कराने की मांग की है। साथ ही महिला पर लगाए गए आगजनी, साजिश और मकान पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, वही रमाला थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना हैं यह आप गलत है और जांच कर कार्रवाई की जा रही है
Read full article on Bhaskar