crime
बांगड़ स्टेडियम के बाहर झगड़ने लगे युवक, पुलिस ने पकड़ा:थानाधिकारी बोलीं- सभी आरोपियों की पहचान हुई, जल्द होगी गिरफ्तारी
पाली के बांगड़ स्टेडियम में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान स्टेडियम के बाहर कुछ युवक आपस में उलझ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्यक्रम में तैनात पुलिसकर्मी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो अधिकांश युवक भाग निकले, जबकि एक युवक पुलिसकर्मी ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी ने काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू में लिया। हालांकि मौके पर भारी भीड़ होने के कारण स्थिति को देखते हुए बाद में उसे छोड़ना पड़ा। औद्योगिक नगर थानाप्रभारी निरमा विश्नोई ने बताया कि विवाद में शामिल युवकों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, युवकों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
Read full article on Bhaskar