Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

बहुआर में रामकथा:श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
बहुआर में रामकथा:श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु, गूंजे जयकारे
मिर्जापुर में जमालपुर विकासखंड के ग्राम बहुआर में आयोजित संगीतमयी श्रीरामकथा की द्वितीय निशा में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। इस अवसर पर श्रीराम जन्म की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान पूरा पंडाल भजनों और 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान वरुण प्रकाश त्रिपाठी के सहयोग से दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन श्रवण कुमार सिंह और संजय तिवारी ने किया। इस दौरान रामाश्रय यादव भी मौजूद रहे। कथा में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए। आयोजन में बहुआर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan