Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

भाई न बोलने पर खूनी संघर्ष, एक की हत्या:गाजियाबाद के मुरादनगर में दो पक्षों में जमकर चली तलवारें, 8 घायल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 5 views
भाई न बोलने पर खूनी संघर्ष, एक की हत्या:गाजियाबाद के मुरादनगर में दो पक्षों में जमकर चली तलवारें, 8 घायल
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में नाम के साथ ‘भाई’ न बोलने पर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद के बाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकू व तलवारों से भी हमला किया गया। इसमें 50 वर्षीय देवेंद्र शर्मा उर्फ लाला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात हैं। सात- आठ अन्य घायल हुए हैं। भाई न बोलने पर हुआ विवाद कनौजा गांव निवासी अजय शर्मा रविवार शाम को अपने घर से निकलकर जा रहा था। रास्ते में पड़ोस में रहने वाला सोनू शर्मा मिल गया। अजय ने कहा- सोनू ठीक है, इसी बात पर सोनू नाराज हो गया और कहा कि नाम लेकर बोलेगा। सोनू भाई बोल.. जहां दोनों में कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। आरोप है कि सोनू शर्मा ने अपने अन्य लोगों को कॉल कर दी। जिसके बाद अजय शर्मा पर बीच रास्ते में मारपीट की गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। और चाकू और तलवार बाजी हुई। जिसमें अजय पक्ष के देवेंद्र की मौत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर हमले का आरोप लगाया है। गांव में कहासुसनी के बाद हत्या यह घटना मुरादनगर क्षेत्र के कनौजा गांव की है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। घायलों में अंकित शर्मा और सचिन शर्मा शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मोहित शर्मा पुत्र जितेंद्र, सोनू शर्मा, मोहित शर्मा पुत्र सीताराम, प्रिंस, विकास, दीपू शर्मा के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही मुरादनगर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया एसीपी मसूरी सुनील भारद्वाज और डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथत तिवारी भी मौके पर पहुंचे। एसीपी मसूरी सुनील भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan