Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

भोजशाला के पास 200 से ज्यादा लोगों ने पढ़ी नमाज:तीन लेयर सुरक्षा में शांतिपूर्ण रहा आयोजन, जन्माष्टमी को लेकर पुलिस बल तैनात

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 2 views
भोजशाला के पास 200 से ज्यादा लोगों ने पढ़ी नमाज:तीन लेयर सुरक्षा में शांतिपूर्ण रहा आयोजन, जन्माष्टमी को लेकर पुलिस बल तैनात
धार की भोजशाला के पास शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। खसरा नंबर 612 की जमीन पर कड़ी सुरक्षा के बीच मुस्लिम समाज के 200 से ज्यादा लोगों ने नमाज पढ़ी। तय जगह पर नमाज के लिए लोग लगातार पहुंचते रहे। भोजशाला के गर्भगृह में मां वाग्देवी का पूजन-दर्शन किया गया। यहां हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। दोनों आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से पूरे हुए। जन्माष्टमी को लेकर तीन लेयर सुरक्षा जन्माष्टमी को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। भोजशाला के आसपास तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहे। शहर में भी पुलिस लगातार गश्त करती रही। 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने दिया था अंतरिम आदेश सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई को अंतरिम आदेश जारी कर प्रदेश सरकार को निर्देश दिए थे कि मुस्लिम समाज के लिए हर शुक्रवार जुमे की नमाज के लिए भोजशाला के पास खाली वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद प्रशासन ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। प्रशासन ने चालीस पीर दरगाह के पास खाली जमीन पर नमाज की व्यवस्था करने की बात कही। जमीन को समतल भी कराया गया था। मुस्लिम समाज ने इस जगह पर आपत्ति जताई। समाज के लोगों का कहना था कि चालीस पीर दरगाह भोजशाला से काफी दूर है। उनका कहना था कि नमाज के लिए भोजशाला से लगी खाली जमीन ही उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद मुस्लिम समाज ने चालीस पीर की जगह पर जुमे की नमाज नहीं पढ़ी और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। इसके बाद कोर्ट ने निर्देश देकर भोजशाला से सटी जमीन पर नमाज कराने के निर्देश दिए। भोजशाला के पीछे सर्वे नंबर 612 की जमीन पर नमाज इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को भोजशाला के पास उपयुक्त खाली जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने भोजशाला के पीछे दाईं ओर स्थित सर्वे नंबर 612 की जमीन को जुमे की नमाज के लिए तय किया। 14 जुलाई के बाद से शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग इसी जमीन पर नमाज अदा कर रहे थे। प्रशासन की ओर से हर बार सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan