top
भाकियू दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने दिया इस्तीफा:निजी कारणों का हवाला देकर पद छोड़ा, बोले- कार्यकर्ता के तौर पर संगठन के लिए करते रहेंगे काम
बागपत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी और पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। धामा ने कहा कि वह पद पर नहीं रहेंगे, लेकिन कार्यकर्ता के तौर पर संगठन के लिए लगातार काम करते रहेंगे। पत्नी के निधन के बाद बढ़ी पारिवारिक जिम्मेदारी प्रदीप धामा ने बताया कि करीब नौ महीने पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद से वह शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं। परिवार की जिम्मेदारियां भी अब उनके ऊपर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी माताजी की तबीयत भी ठीक नहीं रहती। धामा के मुताबिक, इन परिस्थितियों के चलते वह संगठन के पद की जिम्मेदारियों को पहले की तरह समय नहीं दे पा रहे थे। इसी वजह से उन्होंने महासचिव पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया। बोले- संगठन के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा प्रदीप धामा ने कहा कि पद छोड़ने के बावजूद संगठन से उनका जुड़ाव बना रहेगा। वह कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम करते रहेंगे। 20 साल से संगठन से जुड़े हैं धामा धामा के इस्तीफे के बाद उनके समर्थकों में मायूसी है। समर्थकों का कहना है कि प्रदीप धामा करीब 20 वर्षों से संगठन के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
Read full article on Bhaskar