business
भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी 6% की छूट:अवकाश के दिन कल खुलेंगे जोन-वार्ड ऑफिस; सोमवार को भी राहत
भोपाल में छुट्टी वाले दिन शनिवार और रविवार को भी प्रॉपर्टी टैक्स में छह प्रतिशत की छूट मिलेगी। नगर निगम भोपाल के सभी वार्ड और जोन कार्यालय खुले रहेंगे। सोमवार को भी शिविर लगेंगे। यह छूट वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर में दी जाएगी। छूट के अब केवल तीन ही दिन शेष है। निगम प्रशासन ने करदाताओं की सुविधा के लिए छूट देने का फैसला किया है। ऑनलाइन जमा भी कर सकेंगे कर दाता अपने करों का भुगतान निगम के किसी भी वार्ड कार्यालय के अलावा www.bmconline.gov.in पर ऑनलाइन भी कर सकते हैं। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने अमले को दफ्तरों में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
Read full article on Bhaskar