Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

भोपाल रेलवे पार्सल सेवा का दूसरा कांड, झांसी से आया स्कूटर उतारा ही नहीं गया

📰 Bhopal Samachar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
भोपाल रेलवे पार्सल सेवा का दूसरा कांड, झांसी से आया स्कूटर उतारा ही नहीं गया
भोपाल, 13 सितंबर 2026: भोपाल रेलवे पार्सल सेवा में दलाली और अवैध दूसरी के तीन दिन पुराने मामले में जांच के निर्देश दिए गए लेकिन पार्सल सेवा वालों पर कोई असर नहीं पड़ा। आज फिर एक उपभोक्ता परेशान हो रहा है। उसमें झांसी से भोपाल के लिए स्कूटर भेजा था परंतु भोपाल में उतारा ही नहीं गया। उपभोक्ता का नाम नीरज शर्मा है। सोशल मीडिया X के माध्यम से उन्होंने रेल मंत्रालय को बताया कि, दिनांक 11 सितंबर को उन्होंने झांसी से ट्रेन नंबर 11078 से इलेक्ट्रिक स्कूटर भोपाल के लिये बुक किया था। इसका PRR No.-2026757786 है। भोपाल रेलवे पाल सेवा के लोगों को यह स्कूटर भोपाल में उतरना था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। श्री नीरज शर्मा ने निवेदन किया है कि उनका उनका स्कूटर वापस दिलवाया जाए और, इस मामले में जो कोई भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। रेलवे में कार्रवाई शुरू होती है, खत्म नहीं होती रेलवे में एक बड़ी अजीब बात है। यदि चलती ट्रेन में साफ सफाई, AC और सुरक्षा को छोड़कर आप किसी भी मामले में शिकायत करते हैं तो आपकी शिकायत की सुनवाई तो तुरंत होती है, लेकिन समाधान नहीं होता। तीन दिन पहले एक उपभोक्ता ने बताया था कि भोपाल रेलवे पार्सल वालों ने 1790 रुपए के बदले 4500 रुपए वसूल किए। इसके बाद भी जब स्कूटर मिला तो टूटी-फूटी हालत में था। इस मामले में भी रेलवे की तरफ से बड़ी तेजी से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई थी, फिर RPF के पास जाकर मामला रुक गया। पिछले तीन दिन में इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। श्री नीरज शर्मा के मामले में भी ऐसा ही दिखाई दे रहा है। इस मामले को डीआरएम झांसी और भोपाल को फॉरवर्ड किया है। साथ ही यह भी बताया कि यदि मामले का तेजी से निपटारा करना है तो उनके रेल मदद पोर्टल पर शिकायत कीजिए। मैसेज का मतलब यह है कि, ऐसे सोशल मीडिया पर चिल्लाने से कुछ नहीं होगा। इधर उपभोक्ता की हालत ऐसी कि उसे कुछ नहीं पता, किस देवता को कौन सा भोग लगाना है। वह तो बस एक ही मैसेज को बार-बार पोस्ट कर रहा है। अपना मोबाइल नंबर शेयर कर रहा है। शायद इसलिए क्योंकि अब तक उसे किसी ने भी संतोषजनक उत्तर तक नहीं दिया है। श्रीमान जी दिनाकं 11/09/2026 को झांसी ट्रेन नंबर 11078 से इलेक्ट्रिक स्कूटर भोपाल के लिये बुक किया PRR No.-2026757786है जिसको कि भोपाल पार्सल विभाग ने ट्रेन से नहीं उतारा ! श्रीमान जी दोषियों पर उचित विभागीय कार्यवाही कर मुझे शीघ्र स्कूटर दिलवाने की क्रपा करें @RailMinIndia pic.twitter.com/gkrqqkBXKq — Neeraj Sharma (@NeerajS44063307) September 13, 2026
Read full article on Bhopal Samachar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan