politics
बिहार के गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध के स्वर मुखर, गयापाल तीर्थ पुरोहित बोले-यह सनातन और वैदिक परंपरा
गया, 20 सितंबर (वेब वार्ता)। मोक्षस्थली के रूप में चर्चित बिहार के गयाजी में पितृपक्ष के दौरान ऑनलाइन पिंडदान और पिंडदान के नाम पर संचालित पैकेज व्यवस्था को लेकर गयापाल तीर्थ पुरोहितों ने विरोध तेज कर दिया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि पिंडदान सनातन परंपरा और शास्त्र-सम्मत धार्मिक विधान है, जिसे ऑनलाइन माध्यम, होटल या अन्य संस्थाओं के पैकेज के जरिए कराना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन पिंडदान के नाम पर तीर्थयात्रियों से ठगी की जा रही है। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक ने भी ऑनलाइन पिंडदान और पैकेज व्यवस्था का ...
Read full article on Loktej