Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CM सम्राट ने पहली बार फहराया तिरंगा, सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, सड़क पर एयर इंडिया का विमान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 4 views
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CM सम्राट ने पहली बार फहराया तिरंगा, सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, सड़क पर एयर इंडिया का विमान
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। राजधानी के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली और वंदे मातरम् गाया। स्वतंत्रता दिवस के भाषण में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 17 अगस्त सोमवार से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की शुरुआत होगी, जिसमें स्कूल, कॉलेज और कोचिंग- हॉस्टल से जुड़ी शिकायतों का निपटारा 30 दिनों में किया जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... 1. CM सम्राट ने पहली बार गांधी मैदान में फहराया तिरंगा देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली और वंदे मातरम् गाया। झंडोतोलन के बाद 13 विभाग अलग-अलग थीम पर अपनी झांकियां निकाली गईं। पूरी खबर पढ़ें 2. स्कूल-कॉलेजों में तैनात होंगी पुलिस दीदी स्वतंत्रता दिवस के भाषण में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 17 अगस्त सोमवार से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की शुरुआत होगी, जिसमें स्कूल, कॉलेज और कोचिंग- हॉस्टल से जुड़ी शिकायतों का निपटारा 30 दिनों में किया जाएगा। वहीं बिहार के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की जाएगी। इसकी शुरुआत रक्षाबंधन से होगी।' पूरी खबर पढ़ें 3. अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को नोटिस लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक और असंसदीय टिप्पणियों का मामला अब विशेषाधिकार समिति तक पहुंच गया है। बीजेपी सांसद और लोकसभा की प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने 29 जुलाई को राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देकर लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें 4. झंडा फहराने के बहाने बुलाकर युवक की हत्या पटना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने के बहाने बुलाकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक के सिर में गोली मारी गई है। वारदात बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी 26 साल के वीरू कुमार के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. IGIMS के पास फायरिंग, दवा दुकान में घुसकर मारपीट पटना के IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को फायरिंग हुई। दवा दुकान में घुसकर 5-7 बदमाशों ने पहले मारपीट की, फिर गोलियां चलाईं। IGIMS के गेट नंबर 3 स्थित न्यू अंशिका मेडिको को टारगेट कर फायरिंग हुई है। दुकान में मौजूद कर्मियों को पहले बदमाशों ने धमकी दी। फिर गोली चलानी शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘मेरा बेटा देशभक्त था, उसे शहीद का दर्जा मिले’ भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की मां आशा देवी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि ‘मेरा बेटा देशभक्त था। मुझे पैसे और नौकरी का कोई लालच नहीं है। मुझे सम्राट चौधरी पर भरोसा है। खुलेआम घूम रहे सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए और कोर्ट उन्हें फांसी की सजा दे।’ पूरी खबर पढ़ें 7. ज्वेलरी शॉप ऑनर को बदमाशों ने मारी गोली पटना के कंकड़बाग इलाके में देर रात अलंकार ज्वेलर्स के ऑनर दीपक कुमार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में दीपक के पेट में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे ICU में हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपक रात करीब 9 बजे अपनी दुकान में आगे का शटर बंद कर बैठे थे। दुकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान एक बदमाश पीछे के रास्ते से पैदल पिस्टल लेकर दुकान में घुसने लगा। पूरी खबर पढ़ें 8. कार पार्किंग को लेकर महिला दरोगा से मारपीट हाजीपुर में पासवान चौक स्थित सब्जी मंडी के पास शुक्रवार को कार पार्किंग को लेकर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक सिपाही के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने कार चालक, उसकी पत्नी और एक अधिवक्ता को हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़ें 9. बक्सर में सड़क पर दिखा एयर इंडिया का विमान बक्सर में शनिवार को एक ट्रेलर के ऊपर एयर इंडिया का विमान लदा हुआ दिखाई दिया। प्लेन बक्सर-पटना NH-922 होते हुए लखनऊ जा रहा था। इस दौरान बक्सर में कुछ देर के लिए लोगों के लिए रूका था। दलसागर टोल प्लाजा के पास ट्रेलर कुछ देर के लिए रुका तो सड़क से गुजर रहे राहगीर भी अपनी गाड़ियां रोककर प्लेन देखने लगे। देखते ही देखते टोल प्लाजा के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट बिहार के 5 जिलों में कल यानी रविवार को बारिश को लेकर ऑरेंज, जबकि 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज, चमक और तेज हवा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं पटना में बादल छाए रहेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan