crime
भरतपुर में 111 मॉडिफाइड साइलेंसर पर चलाया रोलर:पटाखे फोड़ने की आवाज निकालकर लोगों को डराते थे बाइक सवार; ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
भरतपुर ट्रैफिक पुलिस ने 111 मॉडिफाई साइलेंसर पर रोलर चढ़ाकर उन्हें नष्ट किया। लोगों ने बाइक तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाए हुए थे, जिनसे वह बाजारों में ध्वनि प्रदुषण करते थे। पिछले 2 महीने में ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी बाइकों पर कार्रवाई करते हुए तेज आवाज वाले साइलेंसर को जब्त किया था। 111 साइलेंसर पर चलाया गया रोलर ट्रैफिक पुलिस के CO नरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैफिक अभी तक 800 तेज आवाज वाले साइलेंसर नष्ट कर चुकी है। आज 111 साइलेंसर पर रोलर चढ़ाकर उन्हें नष्ट किया गया है। रोजाना चल रही चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने 111 बाइक जब्त की थी। बाइकों से तेज आवाज वाले साइलेंसर जब्त किए गए थे। पटाखे फोड़कर करते थे ध्वनि प्रदुषण वाहन चालक तेज आवाज वाले साइलेंसरों से बाजार में पटाखे फोड़ते हैं, जिसमें आमजन को काफी परेशानी होती है। साथ ही ध्वनि प्रदुषण भी होता है। यह सभी साइलेंसर मॉडिफाई थे। ज्यादातर साइलेंसर बुलेट बाइक से जब्त किए गए थे। तेज आवाज से आमजन को होती थी परेशानी साइलेंसर से बाजारों में पटाखे फोड़ने से बुजुर्गों और बच्चों को भी काफी परेशानी होती थी। इसके साथ ही ऐसा करना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन में भी आता है। निर्धारित सीमा से अधिक शोर करने वाले उपकरण वाहनों में लगाना कानूनी अपराध है।
Read full article on Bhaskar