Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

भूसे के ढेर और पिकअप से 87 पेटी विस्फोटक जब्त:800 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और सेप्टी फ्यूज मिले, उत्तरप्रदेश का युवक गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 8, 2026 👁 2 views
भूसे के ढेर और पिकअप से 87 पेटी विस्फोटक जब्त:800 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और सेप्टी फ्यूज मिले, उत्तरप्रदेश का युवक गिरफ्तार
सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मझगुवां में पुलिस ने एक गोदाम पर दबिश देकर 87 कार्टून विस्फोटक सामग्री जब्त की है। इसमें जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर और अन्य सामग्री शामिल है। जब्त सामग्री और पिकअप वाहन की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई गई है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर तीन थानों की टीम ने दी दबिश पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुलीचंद पटेल ने अपने घर के पीछे बने भूसे के कमरे और बाहर खड़े वाहनों में अवैध रूप से विस्फोटक छिपाकर रखा है। यहां से जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर और अन्य सामग्री बेचने का काम किया जा रहा था। सूचना मिलने पर एसपी संजीव कुमार सिंहा ने तीन थानों की पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने मझगुवां पहुंचकर दुलीचंद के घर पर बने गोदाम में दबिश दी। आरोपी रिंकू की निशानदेही पर घर के पीछे बने भूसे के कमरे और बाहर खड़ी पिकअप (MP 15 G 1578) से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। डेटोनेटर और जिलेटिन रॉड समेत सामग्री जब्त पुलिस ने कार्रवाई में सुप्रीम प्लेन डेटोनेटर के 100 नग, पीवीसी ट्यूब एक्सेसरीज के 22 पैकेट में कुल 800 नग, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर के 7 पैकेट में 70 नग और सेफ्टी फ्यूज के 2 पैकेट में 11-11 किलो सामग्री जब्त की। इसके अलावा 42 छोटे-बड़े खुले सामान, एसटीएलडी, टीएलडी-119 और पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। उत्तरप्रदेश का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश पुलिस ने मौके से रिंकू पिता अमरजीत (32) निवासी ग्राम नरियाव जहांगीर, जिला अंबेडकर नगर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। बहेरिया थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि दुलीचंद पटेल निवासी मझगुवां और रिंकू के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। विस्फोटक कहां से खरीदा गया था और किन लोगों को बेचा गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan