top
भदोही में महिला की इलाज के दौरान मौत:मायके पक्ष ने जहर देने की आशंका जताई, पुलिस कर रही जांच
भदोही में गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर उपरवार गांव में 30 साल की चंदा देवी पत्नी प्रयागराज बिंद की शनिवार दोपहर 3 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया था। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत बता दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के तीन बच्चे हैं। महिला की मौत को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। मायके पक्ष की ओर से मृतका की मां ने उसे जहर दिए जाने की आशंका जताई है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला की मौत किसी जहरीले जीव के काटने से हुई है। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, महिला की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Read full article on Bhaskar