crime
भिंड में ओवरलोड और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई:11 डंपर-ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, कलेक्टर कोर्ट में जाएंगे केस
भिण्ड में खनिज विभाग ने मंगलवार को ओवरलोड और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने फूप से भिण्ड तक अलग-अलग जगहों पर जांच कर 11 डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। जब्त वाहनों को पुलिस थानों और सुरक्षित परिसरों में खड़ा कराया गया है। इन जगहों पर हुई जांच खनिज विभाग की टीम ने फूप टोल प्लाजा मार्ग, आईटीआई रोड भिण्ड सहित अन्य स्थानों पर खनिज वाहनों की जांच की। इस दौरान ओवरलोड और अवैध खनिज परिवहन करते मिले वाहनों को रोककर जब्त किया गया। कुछ वाहनों को फूप थाने में रखा गया है। वहीं कुछ वाहनों को भिण्ड के नवीन तहसील परिसर, देहात कोतवाली और कृषि उपज मंडी फूप में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। कलेक्टर न्यायालय में पेश होंगे प्रकरण खनिज विभाग जब्त वाहनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भंडारण एवं व्यापार) नियम, 2022 के तहत प्रकरण तैयार करेगा। इसके बाद इन्हें कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा। संबंधित वाहन मालिकों पर नियम के अनुसार जुर्माना और अन्य कार्रवाई तय होगी। खनिज विभाग की टीम ने की कार्रवाई प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रभारी खनिज निरीक्षक गौरव कुमार साहू, अश्वनी कुमार मिश्रा और टीम ने कार्रवाई की। प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रभारी खनिज निरीक्षक गौरव कुमार साहू, अश्वनी कुमार मिश्रा और टीम ने कार्रवाई की।
Read full article on Bhaskar