Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

BHOPAL NEWS: रोड एक्सीडेंट में घायल DSP राजभवन सुरक्षा का निधन, शिवपुरी के रहने वाले थे

📰 Bhopal Samachar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 2 views
BHOPAL NEWS: रोड एक्सीडेंट में घायल DSP राजभवन सुरक्षा का निधन, शिवपुरी के रहने वाले थे
भोपाल, 13 सितंबर 2026: दो दिन पहले 11 सितंबर को एक रोड एक्सीडेंट में घायल हुए DSP श्री शिवकुमार श्रीवास्तव का आज इलाज के दौरान निधन हो गया। वह मूल रूप से शिवपुरी के रहने वाले थे। भोपाल में सक्रिय शिवपुरी क्लब के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय शिवकुमार श्रीवास्तव का परिवार शिवपुरी में ही निवास करता है। 11 सितंबर को हुए सड़क हादसे में DSP श्री शिव कुमार श्रीवास्तव भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद गंभीर हालत में उन्हें नर्मदा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। DSP शिवकुमार श्रीवास्तव सुरक्षा वाहिनी, श्यामला हिल्स में PSO कोर्स के पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में पदस्थ थे। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। भारी वाहन की टक्कर से हुए हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शिवपुरी क्लब भोपाल ने श्रद्धांजलि दी भोपाल में रहने वाले शिवपुरी मूल के नागरिकों के समूह शिवपुरी क्लब ने DSP शिवकुमार श्रीवास्तव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। क्लब के श्री मनमोहन शर्मा, श्री जितेंद्र सिंह, श्री दीपक माथुर, श्री महेश शर्मा, डॉक्टर रचना डेविड, श्री सतीश कुमार चौधरी, श्री राघव सिंह, श्री वैभव श्रीवास्तव, श्री विनीत शर्मा, श्री मोहित सक्सेना, श्री अमित राठौर, श्री आरके खत्री, श्री दाताराम नामदेव, श्री राकेश गुप्ता, श्री रमन सिंह, श्री नितिन सक्सेना, श्री गोपाल शर्मा, श्री राधे श्याम शर्मा, श्री प्रवीण चित्रांश एवं श्री उपदेश अवस्थी सहित सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।
Read full article on Bhopal Samachar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan