top
बाइक चोरी में फरार आरोपी गिरफ्तार:साथी पहले ही पकड़ा गया था, ऐरटी रोड से चुराई थी बाइक
शामली पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर ऐरटी रोड से बाइक चुराई थी। उसका साथी पहले ही पकड़ा जा चुका था। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को शहंशाह आलम ने शामली कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बाइक UP-19-V-0570 को दो चोर ऐरटी रोड से चुरा ले गए थे। वादी और उनके साथियों ने चोरों का पीछा किया। चोर ऐरटी रोड रजवाहे के पास बाइक छोड़कर भागने लगे। इस दौरान प्रिंस पुत्र गजेंद्र को मौके पर ही पकड़ लिया गया। हालांकि, उसका साथी प्रिंस उर्फ लक्की पुत्र हुसना उर्फ हुसनपाल निवासी कुड़ाना फरार हो गया था। मौके से चोरी की बाइक के अलावा HR-10-AT-0995 नंबर की एक और बाइक भी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान रविवार को कोतवाली पुलिस ने प्रिंस उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar