Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बाइक सवार बीबीए छात्र और महिला को ट्रक ने कुचला:छात्र का पैर और मौसी का हाथ 10 मीटर दूर जाकर गिरा, सड़क पर बिखरे मांस के लोथड़े

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 5 views
बाइक सवार बीबीए छात्र और महिला को ट्रक ने कुचला:छात्र का पैर और मौसी का हाथ 10 मीटर दूर जाकर गिरा, सड़क पर बिखरे मांस के लोथड़े
बरेली के पीलीभीत रोड पर गुरुवार को रूह कंपा देने वाला भीषण सड़क हादसा हो गया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित अहलादपुर चौकी के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए बुरी तरह रौंद दिया। पहियों के नीचे आने से बाइक सवार युवक और उसकी मौसी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति इतनी तेज थी कि चालक ने बाइक को घसीटते हुए कुचल दिया, जिससे किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। भयावह मंजर: 10 मीटर दूर जाकर गिरे हाथ और पैर, सड़क पर पसरी दहशत हादसा इतना वीभत्स था कि छात्र का एक पैर और महिला का एक हाथ धड़ से अलग होकर करीब 10 मीटर दूर हाईवे पर जा गिरा। घटनास्थल पर चारों तरफ खून और मांस के लोथड़े बिखर गए। सड़क पर क्षत-विक्षत शवों, टूटे हेलमेट और चप्पलों को देखकर राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। देखते ही देखते हाईवे पर लोगों का भारी हुजूम जमा हो गया और लंबा जाम लग गया। अस्पताल से लौटते वक्त हादसा: भोजीपुरा से दवा लेकर डोहरा स्थित घर जा रहे थे इज्जतनगर के ग्राम खाई खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह का 22 वर्षीय पुत्र देव पटेल अपनी 32 वर्षीय मौसी नीलम पटेल (पत्नी सुरेंद्र पटेल, निवासी बारीनगला, कैंट) को दवा दिलाने बाइक से भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस अस्पताल गया था। दोनों परिवारों का एक मकान बारादरी के डोहरा रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में भी है। अस्पताल से दवा लेकर दोनों बाइक से इसी मकान पर लौट रहे थे। जैसे ही वे अलादपुर चौकी के पास बाईपास पर पहुंचे, पीछे से काल बनकर आए ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रधान पिता का छलका दर्द: 'हाइवे पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार, जहां क्रॉसिंग वहां बने ओवरब्रिज' हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने कहा, "देव मेरा बड़ा बेटा था और लोटस कॉलेज से बीबीए कर रहा था। सुबह वह अपनी मौसी को डॉक्टर के पास ले जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ ही देर बाद फोन पर दुर्घटना की खबर आई। जब तक हम मौके पर पहुंचते, तब तक एंबुलेंस दोनों को अस्पताल ले जा चुकी थी। हाईवे पर ट्रक बेहद बेलगाम रफ्तार से दौड़ते हैं। जहां मेन क्रॉसिंग है, वहां कायदे से ओवरब्रिज बनना चाहिए ताकि रोज-रोज ऐसे हादसे न हों। अब जब मेरा होनहार बेटा ही नहीं रहा, तो क्या कहें।" दो परिवारों में कोहराम: मौसी की दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया मृतक नीलम के पति सुरेंद्र पटेल ने बताया कि नीलम की 9 और 10 साल की दो मासूम बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक मौत से खाई खेड़ा और बारीनगला दोनों गांवों में मातम पसर गया है। घर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर बिखरे क्षत-विक्षत अंगों को समेटकर पंचनामा तैयार किया और दोनों शवों को जिला अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घेराबंदी कर टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan