Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:शेखपुरा में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जा रहा था लखीसराय

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 2 views
बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:शेखपुरा में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जा रहा था लखीसराय
शेखपुरा-सिरारी मार्ग पर शुक्रवार को बरुई मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक युवक की बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा जिले के कौआकोल गांव निवासी धर्मेंद्र साव के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें... जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार अपने गांव के सूरज कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रक्षाबंधन के अवसर पर लखीसराय में राखी बंधवाने जा रहा था। इसी दौरान शेखपुरा-सिरारी मार्ग पर बरुई मोड़ के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को पहुंचाया था अस्पताल घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया था। बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रोहित कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि सूरज कुमार का इलाज अभी भी जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि रोहित कुमार बिहारशरीफ में रहकर जूस बेचने का काम करता था। उसके माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका था, और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। रक्षाबंधन के दिन हुए इस हादसे में उसकी मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan