top
Bilaspur Jewellery Shop Hangama: बिलासपुर में मलाबार ज्वैलरी शॉप पर बवाल, 22 की जगह 20 कैरेट सोना बेचने का आरोप, सराफा व्यापारियों ने किया हंगामा
Bilaspur Jewellery Shop Hangama : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रसिद्ध मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ज्वैलरी शॉप में जेवरात बिक्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताते हैं इस शॉप पर ग्राहकों को 22 कैरेट बताकर 20 कैरेट का सोना बेचा जा रहा है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारियों को आरोप है कि इस गड़बड़ी के अलावा पुराने सोने (ओल्ड गोल्ड) के एक्सचेंज के दौरान भी करीब 8 प्रतिशत सोने की कमी की जा रही है। सराफा एसोसिएशन ने किया विरोध जेवरों की बिक्री में कथित गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी ज्वैलरी शॉप पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों और दुकान प्रबंधन के बीच जमकर बहस हो गई और मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। व्यापारियों ने सोने की शुद्धता और पुराने सोने के एक्सचेंज में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए। विवाद की तस्वीरें देंखे हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ज्वैलरी शॉप में हंगामे की सूचना मिलने के बाद तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। मामले में संबंधित पक्षों के बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
Read full article on Bansal News