Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

बृजमनगंज में सोशल मीडिया पोस्ट पर महिला को आपत्तिजनक टिप्पणी:विरोध करने पर दी धमकी, एसपी से कार्रवाई की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 8, 2026 👁 2 views
बृजमनगंज में सोशल मीडिया पोस्ट पर महिला को आपत्तिजनक टिप्पणी:विरोध करने पर दी धमकी, एसपी से कार्रवाई की मांग
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी मिलने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी से शिकायत की है। वह क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई, उनकी गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की है। महिला के अनुसार, उसने 26 अगस्त 2026 को क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। आरोप है कि इस पोस्ट पर खुशियालजोत महुलानी निवासी एक व्यक्ति और उसके साथी जवाहिर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। जवाहिर नगर पंचायत बृजमनगंज के अवधनगर का रहने वाला है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकी भी दी गई। महिला ने बताया कि शिकायत के बाद काफी कोशिशों के बाद 29 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां जारी रहीं। दो सितंबर की शाम जवाहिर ने कथित तौर पर महिला की फोटो लगाकर दोबारा आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। महिला ने एसपी से निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा देने की मांग की है। इस मामले में पुलिस की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan