Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बिजनौर में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की बैठक:संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 5 views
बिजनौर में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की बैठक:संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति
बिजनौर में शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को आरजेपी कॉलेज के गेस्ट हाउस में बैठक की। दोपहर 12 बजे हुई बैठक में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर और चुनाव प्रभारी मुनी देव शर्मा समेत पार्टी पदाधिकारी, शिक्षक प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में आगामी शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को बिजनौर क्षेत्र के अलग-अलग बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक शिक्षकों से संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया गया। सपा प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी को सौंपे गए दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाना होगा। बैठक में बूथवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से शिक्षक मतदाताओं के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और संगठन को सक्रिय करने का संकल्प लिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल, स्वाति वीरा, मास्टर लाइक अहमद, प्रमोद प्रधान, खिजर अहमद, मोहम्मद फराज, सभासद लक्ष्मी अग्रवाल और मोहम्मद मोहसिन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, शिक्षक प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan