Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

BJP हर विधानसभा में करेगी नुकक्ड़ नाटक:कानपुर दक्षिण कार्यालय में हुई बैठक, मोदी के जन्मोत्सव पर जनभागीदारी बढ़ाने की तैयारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
BJP हर विधानसभा में करेगी नुकक्ड़ नाटक:कानपुर दक्षिण कार्यालय में हुई बैठक, मोदी के जन्मोत्सव पर जनभागीदारी बढ़ाने की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा कानपुर दक्षिण की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। स्कूलों में होंगी चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के अवसर पर स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों की रचनात्मकता और सामाजिक विषयों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देने की बात कही गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री के विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 10 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सेवा और जनसंपर्क के रूप में मनाया जाएगा जन्मोत्सव जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जन्मोत्सव को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, जनसंपर्क और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के अवसर के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में होने वाली प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता, राष्ट्रभावना और सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम लोगों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाई जाएगी। कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां बैठक में जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने निर्धारित कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र सचान, प्रवीण मिश्रा, एलबी सिंह, पवन दीक्षित, आनंद सिंह परिहार, दीपांकर मिश्रा, सुषमा चौहान और विनीत दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan