Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बैंक खाते का मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख की ठगी:फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर बदलवाया, एफडी तोड़ी और रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर निकाली

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 3 views
बैंक खाते का मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख की ठगी:फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर बदलवाया, एफडी तोड़ी और रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर निकाली
रायपुर में बैंक खाते से 14.97 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान योगेश येड़े (27) निवासी बालाघाट, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। आरोप है कि ठगी की रकम उसके खाते में आई थी, जिसे बाद में उसने बैंक से कैश में निकाल लिया। इस मामले में एक्सिस बैंक के तत्कालीन डिप्टी मैनेजर कुलदीप सिंह बिसेन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे हुई ठगी पुलिस के मुताबिक, सुषमा कुमार के बैंक खाते से उनकी जानकारी के बिना 14,97,451 रुपए निकाल लिए गए। आरोपियों ने पहले एक ऐसे बैंक खाते की पहचान की, जिसका इस्तेमाल कम हो रहा था। इसके बाद फर्जी कस्टमर फॉर्म के जरिए खाते में लिंक मोबाइल नंबर बदलवा दिया गया। मोबाइल बैंकिंग से ट्रांजेक्शन की लिमिट बढ़ाई गई और खाते में जमा एफडी को तोड़ दिया गया। एफडी से मिली रकम को योगेश येड़े के ‘इंडियन सेल्स’ नाम के खाते में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद पंडरी स्थित एक्सिस बैंक शाखा से सेल्फ चेक के जरिए रकम कैश में निकाल ली गई। बैंक रिकॉर्ड से आरोपी तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड और ट्रांजेक्शन की जानकारी खंगाली। इसमें सामने आया कि ठगी की रकम योगेश के खाते में पहुंची थी और वहां से कैश निकाली गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आप भी ऐसे बच सकते हैं बैंक खाते में मोबाइल नंबर बदलने का कोई मैसेज आए और आपने ऐसा नहीं कराया है तो तुरंत बैंक से संपर्क करें। मोबाइल नंबर, OTP, ATM PIN, UPI PIN या इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड किसी से शेयर न करें। बैंक खाते में लंबे समय से लेन-देन नहीं हो रहा है तो समय-समय पर स्टेटमेंट जरूर चेक करें। मोबाइल पर बैंक से जुड़ा कोई संदिग्ध लिंक आए तो उस पर क्लिक न करें। खाते से अनजान ट्रांजेक्शन होने पर तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan