business
बीकानेर में कल 3 घंटे बिजली कटौती:सुबह 8 से 11 तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, जाने कौनसे क्षेत्र होंगे प्रभावित
दीपावली रखरखाव के दौरान बीकानेर शहर के क्षेत्रों में पेड़ों की छंटाई, विद्युत लाईन, टांसफार्मर के रखरखाव के लिए बिजली कटौती शुक्रवार को भी जारी रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक अंबेडकर कॉलोनी, नवल बस्ती, हरिजन बस्ती, शिवबाड़ी गांव का क्षेत्र। प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक चेतनानंद जीएसएस के पास, मुंधड़ा बगीची, नत्थूसर गेट के बाहर, जोशी टेंट हाउस, फरसोलाई तलाई, नाथूसर गेट के अंदर, बारह गुवाड़, नाथानियों की सराय, हर्षो का चौक, रतनी व्यासों का चौक, मोहता चौक, मरुनायक चौक, बांठिया चौक, आशानियों का चौक, तेलीवाड़ा, हरिजन बस्ती, भैरू कुटिया रोड, बाबा रामदेव पार्क, लाली बाई पार्क, गोकुल सर्कल, पुष्करणा स्टेडियम, अंदर और बाहर ईदगाहबाड़ी, गीता रामायण पाठशाला, रघुनाथसर कुआं, साले की होली, बल्लभा कुआं, घेरूलाल कुआं, गोपीनाथ भवन, मुंद्रा चौक और किकाणी व्यासों का चौक का क्षेत्र।
Read full article on Bhaskar