top
बीकेटी तहसील परिसर में हंगामा, एसडीएम कोर्ट में अध्यक्ष से अभद्रता
बख्शी का तालाब। तहसील बख्शी का तालाब परिसर बुधवार को उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब एक अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ सरेआम अभद्र व्यवहार कर दिया। खुले न्यायालय में हुई इस बदसलूकी से वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकेटी बार एसोसिएशन ने त्वरित कार्रवाई की है। एसोसिएशन ने आरोपी वकील सूर्य वीर विक्रम बहादुर सिंह चौहान को संगठन की प्राथमिक सदस्यता से 5 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस बड़ी कार्रवाई से तहसील परिसर से लेकर बार काउंसिल तक हड़कंप मच गया है। ...
Read full article on Tarun Mitra