Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बोलेरो-ऑल्टो टक्कर में एक परिवार के 10 लोग घायल:एटा में सराय रोड पर हादसा, 5 बच्चे भी शामिल, एक महिला गंभीर हालत में रेफर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 3 views
बोलेरो-ऑल्टो टक्कर में एक परिवार के 10 लोग घायल:एटा में सराय रोड पर हादसा, 5 बच्चे भी शामिल, एक महिला गंभीर हालत में रेफर
एटा जिले के अलीगंज में शुक्रवार शाम 5 बजे सराय रोड पर कलिंजर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और ऑल्टो कार की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच बच्चों सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें क्षतिग्रस्त ऑल्टो को देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। देखिए 2 तस्वीरें... उनासी की ओर जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, नगला राम राय, जैथरा निवासी यह परिवार उनासी की ओर जा रहा था। अलीगंज सराय रोड पर कलिंजर के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। घायलों में सोनी (25 वर्ष) पत्नी निर्देश और श्वेता (28 वर्ष) पत्नी अवनीश शामिल हैं, जो सगी बहनें बताई गई हैं। इनके अलावा नगला मोहन निवासी योगेश कुमार (35 वर्ष) पुत्र अबल और कमला देवी (50 वर्ष) पत्नी प्रेमपाल भी घायल हुए हैं। पांच बच्चे भी हादसे में घायल हादसे में पांच बच्चे भी घायल हुए हैं। इनकी पहचान भास्कर, आर्यन, अभिषेक, परी और यदुवंश के रूप में हुई है। सभी 10 घायल ऑल्टो में सवार एक ही परिवार के लोग हैं। हालांकि, बोलेरो चालक अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी मौके पर छोड़कर निकल गया, जिस कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। दो एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर दो एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज ले जाया गया। घायल योगेश कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ ऑल्टो कार से जा रहे थे, तभी बोलेरो चालक ने उनकी कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनी की हालत गंभीर, रेफर किया गया सीएचसी अलीगंज के चिकित्सक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को दो एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल लाया गया था, जहां उनका उपचार किया गया। एक घायल महिला सोनी की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में लिए घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan